





प्रधान संरक्षक
गौमाता (आद्यशक्ति मां सुरभि)
अध्यक्ष
नंदी बाबा (नीलमणि वृषभदेव)
आशीर्वाद
भारतीय परम्परा के समस्त आराध्य देवी देवता
सहयोग
भारतीय परम्परा के सभी आचार्य, मूर्धन्य संत, महापुरुष, सभी गो संत, गो भक्त, गोरक्षक, गो सेवक, गो पालक, गो पुत्र, गो वत्स, एवं गो प्रेमी जन

अभियान का मुख्य उद्देश्य

केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ माता को सेवा (गौ माता को उचित अनुदान मिले), सुरक्षा (भारत से गौहत्या पूरी तरह समाप्त हो) और सम्मान (गौ माता राष्ट्रमाता बने) का मौलिक अधिकार प्रदान करवाना।
अत्यंत महत्वपूर्ण स्मरण बिंदु
- ①यह अभियान किसी संस्था अथवा संगठन के बैनर तले ना होकर केवल ईश्वर, गोमाता, और नंदी बाबा के सानिध्य में होगा।
- ②इस अभियान में कोई नेतृत्व कर्ता नहीं होगा भारत के समस्त गो प्रेमी संत भक्त कार्यकर्ता समान रूप से कार्य करेंगे।
- ③इस अभियान में किसी आचार्य, संत, महंत, नेता, अभिनेता, कार्यकर्ता का फ़ोटो, पोस्टर, बैनर, होल्डिंग पर नहीं लगेगा; केवल नंदी महाराज और गोमाता का ही चित्र मुद्रित होगा।
- ④यह अभियान किसी भी राजनैतिक दल, संगठन, अथवा किसी भी राज्य अथवा केंद्र सरकार के विरुद्ध नहीं है। इस अभियान का उद्देश्य केवल यही है कि गोमाता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान मिले।
- ⑤यह अभियान पूर्ण रूपेण अहिंसक होगा। इस दौरान किसी भी राष्ट्रीय अथवा निजी संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने वाले विचारकों को पूरी तरह दूर रखा जाएगा।
- ⑥इस अभियान में कोई मंचीय उद्बोधन नहीं होगा, कोई माइक से भाषण नहीं होगा। गो प्रेमीजन - संकीर्तन, रैली और प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी बात रखेंगे।
- ⑦इस अभियान हेतु किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। अगर कोई इस अभियान के नाम से दान या चंदा मांगे, तो तुरंत 8239711008 नंबर पर शिकायत करें।

भारत सरकार से गो रक्षा सम्बंधित मुख्य आग्रह

गौ माता को राष्ट्र माता के पद पर विराजमान करे (गौ माता को सम्मान मिले)
गो रक्षा हेतु केंद्रीय कानून बने
भारतवर्ष में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो






गो सम्मान आह्वान अभियान
चरणबद्ध कार्य योजना - दिसम्बर 2025 से आगे
प्रथम चरण - प्रचार प्रसार
दिसम्बर 2025 - अप्रैल 2026
सम्पूर्ण भारत में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क कर सनातन भारतीय समाज को गो सेवा, गो सुरक्षा एवं गो सम्मान के अभियान से जोड़ा गया।
27 अप्रैल 2026 (सोमवार) - प्रातः 11 बजे
📋 भारत की 4500 से अधिक तहसीलों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ प्रत्येक तहसील से हजारों गो भक्तों एवं संतों के साथ तहसील/ब्लॉक मुख्यालय पहुँचकर तहसीलदार/SDM के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत के प्रधानमंत्री महोदय, राज्य के माननीय राज्यपाल महोदय एवं राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान हेतु प्रार्थना पत्र दिए गए।
द्वितीय चरण - जिला स्तर
मई - जुलाई 2026
लगभग ढाई माह तक पुनः सम्पूर्ण भारत में गहन प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क कर अधिक से अधिक गो भक्तों एवं संतों को अभियान से जोड़ा गया तथा जिला स्तर पर कार्य को मजबूत किया गया।
27 जुलाई 2026 (सोमवार) - प्रातः 11 बजे
📋 भारत के लगभग 750 जिलों में 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ हजारों गो भक्तों एवं संतों के साथ जिला मुख्यालय पहुँचकर माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत के प्रधानमंत्री महोदय, राज्य के माननीय राज्यपाल महोदय एवं राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम गो सेवा, गो सुरक्षा एवं गो सम्मान हेतु जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिए गए।
राज्य स्तर एवं राष्ट्रव्यापी निर्णायक चरण
दिसंबर 2026
17 दिसंबर 2026 (गुरुवार)
📋 30 नवंबर 2026 तक यदि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की ओर से आशा के अनुरूप सकारात्मक उत्तर एवं परिणाम प्राप्त होते हैं, तो— 17 दिसंबर 2026 (गुरुवार) देश के प्रत्येक राज्य की राजधानी में जाकर राज्य सचिव के माध्यम से शासन एवं सरकार को धन्यवाद पत्र दिया जाएगा। यदि निर्धारित समय तक सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं, तो दिनांक 17 दिसंबर 2026 (गुरुवार) को सभी जिला, तहसील एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों के संतों एवं गो भक्तों को साथ लेकर अपने-अपने प्रदेश की राजधानी में पहुँचकर लगभग 31 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ मुख्य सचिव के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत के प्रधानमंत्री जी, राज्य के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य के राज्यपाल महोदय के नाम गो सेवा, गो सुरक्षा एवं गो सम्मान हेतु प्रार्थना पत्र दिए जाएंगे।
संकल्प
गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान हेतु प्रार्थना का क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक की गौ माता जी को सेवा, सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल जाता


अभियान में शामिल हों

गौ सम्मान आह्वान अभियान के लिए पंजीकरण करें
व्यक्तिगत जानकारी
पता जानकारी
पहले राज्य चुनें
ℹ️नोट: * चिह्नित फील्ड अनिवार्य हैं
आपकी जानकारी सुरक्षित है और केवल अभियान के उद्देश्य से उपयोग की जाएगी

डाउनलोड सेंटर
अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें डाउनलोड करें और अपने समुदाय में साझा करें
Loading resources...
📢 महत्वपूर्ण सूचना
- •जो प्रिंटिंग वाली फाइल दी हुए हे उसे वैसे ही छपवानी हे, आपको ना एक शब्द हटाना हे और न ही एक शब्द जोड़ना हे
- •सभी फाइलें मुफ्त हैं और अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग की जा सकती हैं
प्रभारी दर्शिका
आपके क्षेत्र में गो सेवा प्रभारी की जानकारी प्राप्त करें
संपर्क और जुड़ाव
गो सेवा और गो रक्षा के माध्यम से होने वाले राष्ट्र रक्षा एवं संस्कृति रक्षा के इस निष्काम और पवित्र अभियान में सम्मिलित होने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8239711008 पर अपनी विस्तृत जानकारी भेजें। अधिक जानकारी के लिए निम्न माध्यमों से संपर्क करें।
आपसे विशेष आग्रह
इस अभियान में सहयोग हेतु आप भी इस प्रकार के पत्रक छपवाकर वितरित कर सकते हैं। ध्यान रखें — इसमें “सौजन्य से”, अपना नाम, संस्था या संगठन का नाम लिखे बिना यथारूप पर्चा छपवाकर अपने क्षेत्र में वितरित करें एवं गौसेवा में सहयोग करें।
छपवाने के लिए सीडीआर फाइल या पीडीएफ फाइल हेतु ऊपर दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें।
🚨 NO Donation | कोई दान नहीं 🚨
इस अभियान हेतु किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
⚡ सावधान रहें | किसी को भी पैसे न दें ⚡


